{"_id":"60e741768ebc3ebb6613a740","slug":"after-a-year-the-bus-left-from-jind-to-haridwar-jind-news-rtk616732689","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में जींद डिपो का श्रद्धालुओं को तोहफा --एक साल बाद हरिद्वार के लिए चली बस, सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर जींद से हरिद्वार के लि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में जींद डिपो का श्रद्धालुओं को तोहफा --एक साल बाद हरिद्वार के लिए चली बस, सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर जींद से हरिद्वार के लि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सावन महीने को देखते हुए जींद डिपो ने श्रद्धालुओं को तोहफा दिया। पिछले एक साल से हरिद्वार जाने वाली बंद पड़ी बस को डिपो ने फिर से शुरू किया है। ऐसेे में सावन महीने में हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। यह बस जींद से सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर चलेगी जो करनाल, यमुनानगर से होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। इस दौरान यात्रियों को कोविड नियमों का पालन करना भी आवश्यक होगा। बस में सोशल डिस्टेंस के तहत यात्रियों को बैठाया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों को मास्क व सैनिटाजेशन का विशेष ध्यान रखना होगा।
गौरतलब है कि पिछले साल संक्रमण के मामले कम होने पर जब हरिद्वार में कुंभ मेला का आयोजन किया गया था तो हरिद्वार जाने वाली बस में यात्रियों व रोडवेज बस के चालक व परिचालक को कोविड रिपोर्ट के साथ ही उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश दिया जा रहा था। यात्रियों व कर्मचारियों के पास कोरोना रिपोर्ट नहीं होने के कारण डिपो को मजबूरन हरिद्वार वाली बस पर ब्रेक लगाने पड़े थे। अब 2021 में भी संक्रमण के मामले ज्यादा होने के कारण सरकार द्वारा मई महीने की शुरूआत में लॉकडाउन लगाया गया। संक्रमण के मामले में कमी आने के बाद डिपो की बस लंबे रूटों पर चलनी शुरू हुई। गुरुग्राम, दिल्ली, जयपुर, लुधियाना व चंडीगढ़ जैसे लंबे रूटों पर डिपो की बस दौड़ने के बाद अब हरिद्वार के लिए भी बस शुरू की गई है, जिसकी यात्री काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
वर्जन
जींद डिपा से हरिद्वार के लिए बस शुरू की गई है, जो सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर जींद से चलती है। सावन के महीने में यह श्रद्धालुओं के लिए जींद डिपो की ओर से एक सौगात है। इससे काफी श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। कर्मचारियों का प्रयास है कि यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा दी जा सके। गुरुग्राम, दिल्ली, लुधियाना व जयपुर जैसे लंबे रूट के बाद अब डिपो ने हरिद्वार के लिए बस शुरू की है।
विज्ञापन
--वीरेंद्र सिंह, टीएम, जींद डिपो।