फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After 88 days, the number of infected was less than 90, two people died of corona

88 दिन बाद 90 से कम हुई संक्रमितों की संख्या, दो लोगों की कोरोना से मौत

Mon, 14 Jun 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
After 88 days, the number of infected was less than 90, two people died of corona
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। 88 दिन बाद एक्टिव केसों की संख्या 90 से कम आई है। इससे पहले 18 मार्च को जिले में एक्टिव केसों की संख्या 91 थी। इसके बाद लगातार एक्टिव केसों की संख्या बढ़ती गई और यह तीन हजार से अधिक पहुंच गई थी। अब फिर से धीरे-धीरे जिले में एक्टिव केसों की संख्या कम हो रही है। सोमवार को जिले में छह नए संक्रमण के मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। सोमवार को 19 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि सोमवार को सुरजेवाला गांव निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति और बागड़ु खुर्द निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को 589 लोगों की रिपोर्ट मिली। इनमें से छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 19 लोग ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 21121 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 20501 लोग ठीक भी हो चुके हैं। जिले में अब तक 531 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 89 एक्टिव मामले बचे हैं। 18 मार्च के बाद एक्टिव केसों की संख्या 89 पहुंची है।
विज्ञापन

88 दिनों में 15746 लोग हुए संक्रमित
इन 88 दिनों में जिले में 15746 लोग संक्रमित हुए हैं। 18 मार्च को जिले में 5375 लोग संक्रमित हुए थे और ठीक होने वालों की संख्या 5199 थी। 18 मार्च तक 85 लोगों की मौत हुई थी। इन 88 दिनों के बीच में कोरोना ने जमकर कहर बरपाया है। इन 88 दिनों में 15302 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 446 लोगों की मौत हुई है। जिले पर यह 88 दिन बहुत भारी पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब धीरे-धीरे संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। लोगों को लगातार सावधानी बरतने की जरूरत है। तभी हम कोरोना को मात दे सकते हैं।
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed