फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After 15 years, Sectors 7 and 9 will get shopping complex facilities; HUDA has initiated construction.

Jind News: 15 साल बाद सेक्टर सात-नौ में मिलेगी शॉपिंग कॉम्पलेक्स की सुविधा, हुडा ने शुरू कराया निर्माण

Tue, 06 Oct 2026 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
After 15 years, Sectors 7 and 9 will get shopping complex facilities; HUDA has initiated construction.
05जेएनडी05: सेक्टर नौ में शॉपिंग कॉम्पलेक्स की साइट पर चल रहा काम। संवाद
जींद। शहर में करीब 15 साल पहले विकसित किए गए सेक्टर सात और नौ के लोगों का बाजार की सुविधा का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। दोनों सेक्टरों में शॉपिंग कॉम्पलेक्स के लिए निर्धारित साइट को विकसित करने का काम हुडा ने शुरू कर दिया है। दोनों साइटों के विकास पर करीब सवा दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य तीन महीने में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

निर्माण पूरा होने के बाद यहां दुकानें बनाई जा सकेंगी जिससे दोनों सेक्टरों के लोगों को रोजमर्रा की खरीदारी के लिए दूसरे बाजारों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

दोनों सेक्टरों में करीब 1600 मकान हैं। स्थानीय बाजार नहीं होने के कारण यहां रहने वाले लोगों को दूध, सब्जी, किराना, मेडिकल स्टोर, स्टेशनरी समेत रोजमर्रा का सामान लेने के लिए शहर के दूसरे हिस्सों में जाना पड़ता है। छोटी-सी खरीदारी के लिए भी वाहन लेकर सेक्टर से बाहर निकलना पड़ता है। व्यस्त समय में शहर के बाजारों तक पहुंचने और वापस आने में अतिरिक्त समय लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय बाजार की कमी का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों पर पड़ता है। जरूरत का सामान लेने के लिए दूर जाना उनके लिए परेशानी का कारण बनता रहा है। ऐसे में शॉपिंग कॉम्पलेक्स की साइट विकसित होने से सेक्टरवासियों को घर के नजदीक ही रोजमर्रा की खरीदारी की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।
पहले सेक्टर छह और आठ में विकसित की गई साइट
शहर में सेक्टर छह और आठ में शॉपिंग कॉम्पलेक्स के लिए साइट पहले ही विकसित की जा चुकी है। इसके बाद अब हुडा ने सेक्टर सात और नौ की साइट पर भी काम शुरू कर दिया है। साइट विकसित होने के बाद यहां दुकानें बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इससे सेक्टरवासियों को अपने आसपास ही व्यापारिक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

स्थानीय स्तर पर बढ़ेगी बाजार की सुविधा
शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनने से दोनों सेक्टरों में रहने वाले लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर के बाजारों पर निर्भरता कम होगी। इससे समय और आवागमन का खर्च बचेगा। सेक्टरों के अंदर ही किराना, मेडिकल, सब्जी, दूध और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें उपलब्ध होने की संभावना है। वहीं, दुकानों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर रोजगार और छोटे कारोबार के अवसर भी बढ़ेंगे। सेक्टरों में खाली पड़ी साइट के विकसित होने से क्षेत्र का स्वरूप भी बेहतर होगा और आसपास की संपत्तियों को भी इसका लाभ मिल सकता है।


बॉक्स
सेक्टर सात और नौ में शॉपिंग कॉम्पलेक्स की साइट पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। दोनों साइटों को विकसित करने पर करीब सवा दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य तीन महीने में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद यहां दुकानें विकसित होने से सेक्टरवासियों को स्थानीय स्तर पर खरीदारी की सुविधा मिलेगी। -अनुज, जेई हुडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article