फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   after 14 days two girls escped from kalam bal ashram

कलाम बाल आश्रम से 14 दिन बाद फिर दो किशोरियां भाग निकली

Tue, 28 Sep 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
after 14 days two girls escped from  kalam  bal ashram
कलाम बाल आश्रम । - फोटो : Jind
डीसी कॉलोनी स्थित बाल कलाम आश्रम से बीते रविवार की रात दो किशोरी फरार हो गई। इनमें एक किशोरी की उम्र 15 तो दूसरी की 16 वर्ष है। आश्रम से फरार होने वाली किशोरियों में से एक 14 दिन पहले भी आश्रम की दीवार कूदकर भाग निकली थी, हालांकि बाद में उसे पुलिस की मदद से तलाश कर फिर आश्रम के सुपुर्द कर दिया गया था। पिछले 14 दिनों में आश्रम से किशोरियों के फरार होने की ये दूसरी घटना है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को कलाम बाल आश्रम की पर्यवेक्षक अधिकारी मंजू ने सोमवार को दी शिकायत में बताया कि बीती रात दो किशोरियां आश्रम से लापता हो गई हैं। सुबह इन दोनों किशोरियों के आश्रम से लापता होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत मिलते ही पुलिस दोनों लड़कियों की तलाश में जुट गई। इनमें से एक किशोरी को पुलिस ने तलाश कर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष बयान दर्ज कराकर आश्रम के सुपुर्द कर दिया। जबकि दूसरी किशोरी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

बाल कलाम आश्रम में आए दिन लड़कियों के आसानी से फरार होने के मामले में यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्रचिन्ह खड़ा हो गया है। 14 दिन पहले की घटना के कलाम आश्रम के प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया, जिसका नतीजा रहा कि फिर से दो लड़कियां आसानी से फरार हो गई। आश्रम में लगातार लड़कियों के फरार होने से यहां की सुरक्षा व्यवस्था का खुलासा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल यह भी है कि इस दौरान बाल कलाम आश्रम में कौन अधिकारी मौजूद थे। लड़कियां कहां से बाहर निकली हैं। ड्यूटी कौन दे रहा था। यही नहीं आश्रम की व्यवस्थाओं पर यहां रहने वाली लड़कियां सवाल उठा रही हैं। पिछली बार आश्रम से निकली दोनों किशोरियों ने कहा था कि वे आश्रम में नहीं रहना चाहती। इसके बावजूद उन्हें फिर से आश्रम में रखा गया है। रविवार रात को फरार हुई किशोरियों में एक को करीब 20 दिन पहले रेलवे स्टेशन से व दूसरी जुलाना से छह दिन पहले आश्रम में लाई गई थी।

कलाम बाल आश्रम से 26 सितंबर को दो किशोरियों के फरार होने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक लड़की को तलाश कर लिया। जिसके सीडब्ल्यूसी के सामने बयान दर्ज करवाया। आश्रम में वापस भेज दिया है। दूसरी लड़की का फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा। उसकी तलाश की जा रही है।
--हरिओम सिविल लाइन थाना प्रभारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed