फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Advisory issued to protect against the cold; drive cautiously in dense fog.

Jind News: सर्दी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी, घने कोहरे में सावधानी से चलाएं वाहन

Sat, 03 Jan 2026 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Advisory issued to protect against the cold; drive cautiously in dense fog.
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने नागरिकों से शीतलहर व सर्दी से बचाव के लिए जारी एडवाइजरी की है। डीसी ने बताया कि आमजन सावधानी बरतकर सर्दी से अपना व अपने पशुओं का बचाव कर सकते हैं। सर्दी से बचाव के लिए आमजन अपने पास पर्याप्त कपड़ों का स्टॉक करें।
विज्ञापन


घर में ठंडी हवा का प्रवेश रोकने के लिए दरवाजों तथा खिड़कियों को ठीक से बंद रखें। जितना संभव हो सके घर के अंदर रहें और ठंडी हवा, बारिश, बर्फ के संपर्क में आने से बचने के लिए कम से कम यात्रा करें। गर्म कपड़े पहनें ताकि ठंड बिल्कुल न लगे। खुद को सूखा रखें और पानी में भीगने से बचें।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि शीतलहर के दौरान पशुओं और पशुधन को जीवन यापन के लिए अधिक भोजन की आवश्यकता होती है, क्योंकि ऊर्जा की आवश्यकता बढ़ जाती है।

रात के समय पशुओं के आवास को सभी तरफ से ढक दें, ताकि ठंडी हवाओं के सीधे संपर्क में आने से बचा जा सके। जानवरों को ठंडा चारा और ठंडा पानी देने से बचें। वहीं आपातकालीन स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर सहायता लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे में ओवरटेक करने से बचें: सर्दी के मौसम में घने कोहरे के दौरान विशेषकर सुबह और रात के समय कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को सीमित गति में, अपनी निर्धारित लेन में रहकर और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए वाहन चलाना चाहिए।


जिलेभर में शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चली। इसके अतिरिक्त दिन में धूप नहीं निकली। अधिकतम तापमान 15 तो न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed