Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Adopt natural farming to reduce expenses and prevent diseases: Dr. Subhash Chandra

खर्च घटाने और बीमारियों से बचाव के लिए अपनाएं प्राकृतिक खेती : डॉ. सुभाष चंद्र

Wed, 24 Jun 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Adopt natural farming to reduce expenses and prevent diseases: Dr. Subhash Chandra
24जेएनडी12: किसानों को प्रगतिशील महिला किसान सुमित्रा रानी प्र​शिक्षण देते हुए। स्रोत : किसान
जींद। कृषि में बढ़ती लागत और रासायनिक दवाओं के दुष्प्रभावों से बचने के लिए किसानों को प्राकृतिक खेती अपनानी चाहिए। इससे न केवल उत्पादन लागत कम होती है बल्कि मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

यह बात हरियाणा कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अहिरका गांव स्थित एस एंड एस ऑर्गेनिक फार्म के भ्रमण के दौरान प्राकृतिक खेती विशेषज्ञ डॉ. सुभाष चंद्र ने कही।
विज्ञापन

हमेटी के निदेशक डॉ. सुरेंद्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सीआरपी किसानों ने प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों और उनके सफल परिणामों का अवलोकन किया। किसानों को बहुस्तरीय एवं बहुफसलीय खेती के उत्कृष्ट मॉडल दिखाए गए, जिन्हें देखकर उन्होंने अपने खेतों में भी इन तकनीकों को अपनाने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुभाष चंद्र ने किसानों को प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों, तकनीकों और इसके दीर्घकालिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत कम होने के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हरको फेडरेशन के एसीईओ ऋषिपाल श्योकंद ने किसानों को सीएमपैक्स योजना की जानकारी देते हुए इसके लाभ बताए।

वहीं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी डॉ. ईश्वर दत्त ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में गुण नियंत्रण निरीक्षक डॉ. नरेंद्र कुमार तथा प्रगतिशील महिला किसान सुमित्रा रानी भी मौजूद रहीं। भ्रमण कार्यक्रम में अहिरका गांव के करीब 40 किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed