फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Adolescents will have the right information related to the right diet and development

किशोरों को सही डाइट और विकास से संबंधी सही जानकारी होगी उपलब्ध

Thu, 01 Sep 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Adolescents will have the right information related to the right diet and development
डॉ. रमेश पांचाल। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। कई बार किशोरों को सही जानकारी नहीं होने के कारण उनका विकास रुक जाता है। इसके अलावा उनमें आने वाले बदलाव को लेकर भी वह चिंतित रछहते हैं। अब किशोरों को सही समय पर सही जानकारी मिले, इसके लिए जिले के चार चिकित्सक पंचकूला में ट्रेनिंग ले रहे हैं। यह चिकित्सक ट्रेनिंग के बाद जिले के सभी चिकित्सकों को भी ट्रेंड करेंगे ताकि कोई भी चिकित्सक किशोरों को उचित परामर्श दे सके। सही समय पर सही जानकारी मिलने से किशोरों का अच्छा विकास होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत किशोरों का समय पर विकास हो, इसकी सही जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पचंकूला में प्रशिक्षण शिविर लगाया है। जिले से चार चिकित्सक इस शिविर में प्रशिक्षण के लिए गए हुए हैं। इन शिविर में किस उम्र में किशोरों को क्या डाइट लेनी चाहिए, उनका सही विकास कैसे हो सकता है। इसके बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा किशारों को नशे से दूर रखने, एचआईवी से बचाव व एनीमिया से मुक्त कैसे रखा जा सकता है, इन सभी विषयों को लेकर कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया जाएगा। नागरिक अस्पताल नरवाना से मेडिकल अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा, पीएचसी धमतान से डॉ. पंकज, पीएचसी घोघडिय़ां से डॉ. शगुन तथा पीएचसी नगूरां से डॉ. दीक्षा को इस प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। यह चारों चिकित्सक पंचकूला में दो सितंबर तक प्रशिक्षण लेंगे। इसके बाद वापस आकर अस्पताल के अन्य चिकित्सकों के साथ-साथ राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम से जुड़े अन्य कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित करेंगे ताकि किशोरों का समय पर विकास हो सके।
विज्ञापन

जिले के चार चिकित्सकों को प्रशिक्षण के लिए पंचकूला भेजा गया है। इसमें किशोरों का समय पर विकास, उनको खाने में क्या लेना चाहिए व बीमारियों से कैसे बचाया जा सकता है, इस बारे में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके बाद यह चारों चिकित्सक अन्य स्टाफ को भी प्रशिक्षित करेंगे। इससे राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम को अच्छी से चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. रमेश पांचाल, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed