{"_id":"69cd5e2172f86253280e4814","slug":"adolescence-is-an-important-stage-of-life-dr-aman-jind-news-c-199-1-jnd1010-150902-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव : डॉ. अमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव : डॉ. अमन
विज्ञापन
01जेएनडी03: राजकीय उच्च विद्यालय मोहनगढ़ स्वास्थ्य जागरूकता में मौजूद डॉ.अमन और अन्य। स्रोत संस
विज्ञापन
जींद। राजकीय उच्च विद्यालय मोहनगढ़ में बुधवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में डॉ. अमन चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां साझा कीं।
डॉ. अमन ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसमें होने वाले शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक परिवर्तनों के प्रति सजग रहना आवश्यक है। उन्होंने किशोरावस्था में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। एचपीवी वैक्सीनेशन की जानकारी देते हुए डॉ. अमन ने बताया कि 14 वर्ष की आयु की किशोरियों के लिए यह टीका भविष्य में गर्भाशय कैंसर जैसी बीमारी से सुरक्षा प्रदान करता है। अपनी बेटियों का टीकाकरण सुनिश्चित करवाएं।