फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Admission will be done on ten and a half thousand seats in graduation in 17 colleges

17 कॉलेजों में स्नातक में साढ़े दस हजार सीटों पर होंगे दाखिले

Tue, 26 Jul 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Admission will be done on ten and a half thousand seats in graduation in 17 colleges
राजकीय महिला महाविद्यालय। - फोटो : Jind
जींद। इस बार स्नातक में दाखिले के लिए विद्यार्थियों में मारामारी होगी, क्योंकि जिले के सभी 17 कॉलेजों में इस बार साढ़े दस हजार सीटें हैं, लेकिन 12वीं की परीक्षा में सीबीएसई व हरियाणा बोर्ड में इस बार साढ़े 17 हजार विद्यार्थी पास हुए हैं। सभी कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। अब उच्चतर विभाग की गाइडलाइन का कॉलेजों को इंतजार बना हुआ है।
विज्ञापन

मई महीने के बीच में हरियाणा विद्यालय बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आया था। इसमें साढ़े 14 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पास हुए थे। अब जुलाई माह के अंत में सीबीएसई का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आया है। जिले से तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इसमें ज्यादातर विद्यार्थी पास हुए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग सीबीएसई के 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आने का इंतजार कर रहा था। अब परिणाम घोषित होने के बाद जल्द ही उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा कालेजों में दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन

सभी सीट भरने के बाद भी साढ़े सात हजार विद्यार्थी रहेंगे दाखिले से वंचित
कालेजों की सभी सीटें भरने के बाद करीब साढ़े सात हजार विद्यार्थी दाखिलों से वंचित रहेंगे। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए दूरवर्ती शिक्षा या दूसरी ओर रुख करने का ही विकल्प होगा। वहीं 12वीं कक्षा के परिणाम में विद्यार्थियों का पास होने का ग्राफ बढ़ा है। ऐसे में कालेजों की मेरिट लिस्ट में कट आफ भी हाई जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटें बढ़वाने का करेंगे प्रयास
सीटों में दस प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है। इसके लिए भी प्रयास किया जाएगा। मेरिट के आधार पर दाखिला मिलेगा। विद्यार्थी अपनी तैयारी पूरी रखें, कभी भी दाखिलों का शेड्यूल जारी हो सकता है। शेड्यूल आने के बाद विद्यार्थियों को अवगत करवा दिया जाएगा।
--पुष्पलता प्राचार्य राजकीय महिला कालेज जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed