फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Admission process in ITI accelerated, 179 candidates took admission in the first merit list.

Jind News: आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया तेज, पहली मेरिट में 179 अभ्यर्थियों ने लिया दाखिला

Tue, 21 Jul 2026 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Admission process in ITI accelerated, 179 candidates took admission in the first merit list.
20जेएनडी15: राजकीय आईटीआई में दा​खिले के लिए पहुंचे विद्यार्थी और दस्तावेजों की जांच करते स्टॉफ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जींद एवं राजकीय महिला आईटीआई जींद में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। विभाग की ओर से जारी पहली मेरिट सूची के अनुसार राजकीय आईटीआई जींद में 81 और राजकीय महिला आईटीआई जींद में 98 अभ्यर्थियों ने दाखिला कराया है।
चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 21 जुलाई और फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 22 जुलाई निर्धारित की गई है।
राजकीय आईटीआई जींद के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को मोबाइल संदेश और फोन कॉल के माध्यम से सूचना दी जा रही है, ताकि वे समय रहते सभी औपचारिकताएं पूरी कर अपनी सीट सुरक्षित कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी 26 जुलाई तक अपने ट्रेड में संशोधन कर सकेंगे। विभाग 28 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 31 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन और एक अगस्त तक फीस जमा कराने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिए संस्थान परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित की है। यहां प्रशिक्षित कर्मचारी प्रवेश संबंधी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष राजकीय आईटीआई जींद में इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और फिटर ट्रेड सबसे अधिक पसंद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed