फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   admision start in central school from tomorrow, jind

जींद को केंद्रीय विद्यालय में आज से शुरू होंगे दाखिले

Fri, 16 Sep 2016 12:47 AM IST
jind
jind Updated Fri, 16 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
admision start in central school from tomorrow, jind
Xiaomi Mi Notebook Air
जिले को केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिल गई है। इसके लिए शुक्रवार से दाखिले भी शुरू हो जाएंगे। हालांकि बुडायन गांव में 10 एकड़ में केंद्रीय विद्यालय बनना है। लेकिन जब तक यह भवन नहीं बनता, तब तक उचाना में कक्षाएं लगेंगी। यह कक्षाएं उचाना के बीरेंद्र सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग के हॉस्टल में चलेंगी। अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले केंद्रीय विद्यालय में सितंबर माह तक करवा सकते हैं। शुरुआत में पहली कक्षा से लेकर पांचवीं कक्षा तक दाखिले होंगे। एक क्लास में 40 बच्चे दाखिले ले सकेंगे। रोहतक केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एवं बुडायन के प्राचार्य (अतिरिक्त कार्यभार) सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बुडायन गांव में केंद्रीय विद्यालय मंजूर हुआ है। यहां करीब 10 एकड़ में यह विद्यालय बनेगा। उचाना से मखंड जाने वाले मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय का निर्माण शुरू होगा। उन्होंने जब तक विद्यालय की बिल्डिंग नहीं बनती, तब तक स्कूल की कक्षाएं उचाना के नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में चलेगी।
विज्ञापन


बीरेंद्र सिंह के प्रयासों से मिली मंजूरी
विधायक प्रेमलता ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय बुडायन गांव में बने इसके लिए वो कई महीनों से प्रयासरत थी। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के प्रयासों से बुडायन गांव मेढं केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी मिली। उचाना क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय बनना शिक्षा के क्षेत्र के लिए अच्छा है। यहां शिक्षा का स्तर इससे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed