फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Adi Shiv Shakti Trust will provide support to the needy and destitute

Jind News: आदि शिव शक्ति ट्रस्ट जरूरतमंदों-बेसहारा का बनेगा सहारा

Thu, 22 Aug 2024 04:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Adi Shiv Shakti Trust will provide support to the needy and destitute
21जेएनडी30: आदि शिव शक्ति ट्रस्ट के प्रधान वीरेंद्र करसिंधु। संवाद
उचाना। शहर के प्रमुख समाज सेवी लोगों द्वारा आदि शिव शक्ति ट्रस्ट बनाया गया। प्रधान वीरेंद्र करसिंधु को मनोनित किया। वाइस प्रधान रणधीर कापड़ो एवं संयोजक सुभाष कापड़ो, कोषाध्यक्ष सुशील जैन, सचिव मनोज जैन को मनोनित किया। इस दौरान महिला विंग का गठन भी किया गया। सुचित्रा शर्मा कापड़ो को प्रधान बनाया गया। पवन, ऋषिपाल, दयावंति, पूजा जैन, भारती जैन, सीता, अंजू को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन

प्रधान वीरेंद्र करसिंधु ने बताया कि आदि शिव शक्ति ट्रस्ट का गठन दिव्यांग, जरूरतमंद, बीमार एवं पढ़ाई के इच्छुक बच्चे की मदद के लिए किया गया है। जरूरतमंद बीमार व्यक्ति के उपचार का सारा खर्च उठाने के साथ-साथ जो बच्चा पढ़ाई करना चाहता है, लेकिन उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, तो उसकी मदद भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि बहुत सारे ऐसे बच्चे हैं, घर की गरीबी के कारण या किसी अन्य कारण से अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ती है। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अपने परिवार का किसी भी बीमारी के कारण इलाज नहीं करवा पाते हैं। आज के समय में हर व्यक्ति को चाहिए कि वह किसी ने किसी प्रकार से दूसरे लोगों की मदद करे। उन्होंने कहा कि आदि शिव शक्ति ट्रस्ट दिव्यांगों के लिए एक वरदान साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed