फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Addiction is a slow poison, species are being destroyed due to it: Naresh

नशा धीमा जहर, इससे नस्लें हो रहीं खत्म : नरेश

Sat, 21 Sep 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 21 Sep 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Addiction is a slow poison, species are being destroyed due to it: Naresh
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय की ड्रग अवेयरनेस सेल ने ‘युवाओं में नशे की लत’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। इसमें मनो विश्लेषक नरेश जागलान ने मुख्य वक्ता की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा एक धीमा जहर है। इससे कई नस्लें खत्म हो रही हैं। आजकल 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे इसके शिकार हो रहे हैं। जागलान ने कहा कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो पूरी मानवता का विनाश निश्चित है। अगर युवा यह ठान लें कि हम न तो नशा करेंगे और न ही किसी और को करने देंगे, तो समाज में सुधार आएगा। किसी एक व्यक्ति के नशे की लत से परिवार और समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इसलिए इस नशे से दूर रहना ही इसका सर्वोत्तम इलाज है। उन्होंने कहा कि नशा दवाई से नहीं, दिल से छूटता है। नशे की आदत को छोड़ने के लिए पीड़ित को ऐसे लोगों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए, जो नशा न करते हों और साथ ही सकारात्मक विचार रखते हों।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. पूनम मोर ने कहा कि आज के समय में नशे से बचाव करके ही हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान करने से मन शांत रहेगा। कार्यक्रम में 100 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर ड्रग अवेयरनेस सेल की इंचार्ज नीलम, डाॅ. पिंकी मोर, डाॅ. नीलम रानी, डाॅ. सीमा दलाल, ज्योति मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed