फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Addiction hollows out a person like termites: Virendra Arya

नशा व्यक्ति को दीमक की तरह खोखला कर देता है : वीरेंद्र आर्य

Sun, 28 Sep 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 28 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Addiction hollows out a person like termites: Virendra Arya
28जेएडी02-एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घिमाना में मौजूद विद्यार्थी व अन्य। स्रोत शिक्षक
जींद। शहीदे आजम भगत सिंह जयंती पर चौधरी सतबीर खर्ब फाउंडेशन और पुलिस विभाग की ओर से नशा मुक्ति अभियान एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घिमाना में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक सत्यवान नेहरा और फाउंडेशन के संस्थापक रोबिन खर्ब ने शहिद भगत सिंह को माला पहनाकर किया।
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर नरेश ढांडा ने बच्चों को साइबर ठगी और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी वीरेंद्र आर्य ने कहा नशा व्यक्ति को दीमक की तरह खोखला कर देता है। इसलिए युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन

हास्य कलाकार दलवीर चहल ने मनोरंजन के माध्यम से नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। सरपंच सुंदर पंवार रामगढ़, सरपंच शिवकुमार बहबलपुर, सरपंच हितेंद्र ढुल रामराय खेड़ा ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालक सत्यवान नेहरा ने कहा कि आज समाज में मिलजुल कर नशे की आदत को जड़ से मिटाने व नशा बेचने वाले लोगों को सलाखों के पीछे भेजने की जरूरत है। यह नशा आगे आने वाली पीढ़ी को अंदर से खोखला कर देगा। इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सभी को मिल जुलकर प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर प्रीतम सिंह, बिरेंद्र खर्ब, सिलकराम, साहिल खान, राहुल अहिरका, संदीप, सुनील, समाजसेवी नरेंद्र लाठर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed