फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ADC's orders ineffective, rain chamber not constructed even after a month

Jind News: एडीसी के आदेश बेअसर, एक माह बाद भी नहीं बना बरसाती चैंबर

Tue, 25 Aug 2026 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
ADC's orders ineffective, rain chamber not constructed even after a month
फोटो 24जेएनडी04-नई अनाज मंडी गेट के सामने बरसाती चैंबर नहीं होने से परेशान लोग। स्रोत शहरवासी
जींद। समाधान शिविर में शिकायत और एडीसी प्रदीप कुमार के निर्देश के बावजूद नई अनाज मंडी गेट के सामने बरसाती चैंबर का निर्माण नहीं हो सका है। एक माह से लंबित मामले के चलते बारिश में मुख्य सड़क पर जलभराव से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने बताया कि रोहतक रोड पर नई अनाज मंडी गेट के सामने अमृत योजना के तहत बरसाती पानी की निकासी के लिए चैंबर बनाया जाना प्रस्तावित है। चैंबर के अभाव में बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा हो जाता है जिससे दुकानदारों, राहगीरों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

गोयल के अनुसार उन्होंने इस समस्या को लेकर 27 जुलाई को समाधान शिविर में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत पर एडीसी प्रदीप कुमार ने संबंधित विभाग के एक्सईएन को जल्द आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए थे। एक माह बीतने के बाद भी बरसाती चैंबर का निर्माण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। यदि अधिकारियों के निर्देश के बाद भी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होती तो ऐसे शिविरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

डॉ. राजकुमार गोयल ने डीसी डॉ. वैशाली शर्मा से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश जारी कर नई अनाज मंडी गेट के सामने अमृत योजना के तहत बरसाती चैंबर का निर्माण करवाने की अपील की ताकि बारिश के पानी की निकासी सुचारु हो और लोगों को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed