फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ADC reviews Dr. Ambedkar Housing Renovation Scheme

Jind News: डॉ. आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना की एडीसी ने की समीक्षा

Tue, 11 Jun 2024 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
ADC reviews Dr. Ambedkar Housing Renovation Scheme
10जेएनडी34: डॉ. आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना की समीक्षा बैठक लेते हुए एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ। प्र
जींद। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही डॉ. आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना की समीक्षा के लिए एडीसी ने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में नरवाना के एसडीएम अनिल कु मार दून, उचाना के एसडीएम गुलजार मलिक समेत सभी ब्लाक से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने कहा कि डॉ. आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत जिला का कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस परिवार की सालाना आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है। उन परिवारों को इस योजना के तहत अपने मकान की मरम्मत करवाने के लिए अनुदान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस योजना को लेने के लिए जो भी पात्र व्यक्ति हैं। वह किसी भी सूरत में वंचित न रहें। योजना का लाभ लेने के लिए जिला में जितने भी आवेदन आए हैं। उन पर पारदर्शिता के साथ विचार कर पात्र लोगों को हो यह लाभ दिया जाए तथा लाभार्थी के मकान की वास्तविक जांच कर ही योजना के तहत उचित अनुदान राशि मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed