{"_id":"696a9c28995589056e0273df","slug":"adc-pradeep-kumar-inspected-the-quality-of-amrit-sarovars-in-nidani-and-sindhavi-khera-jind-news-c-199-1-jnd1010-147099-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एडीसी प्रदीप कुमार ने निडानी और सिंधवी खेड़ा में जांची अमृत सरोवरों की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एडीसी प्रदीप कुमार ने निडानी और सिंधवी खेड़ा में जांची अमृत सरोवरों की गुणवत्ता
विज्ञापन
16जेएनडी36:गांव निडानी तथा सिंधवी खेड़ा में अमृत सरोवर की जांच करते हुए एडीसी प्रदीप कुमार। स्र
- फोटो : मृतका स्वप्निल तिवारी।
जींद। गांव निडानी तथा सिंधवी खेड़ा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत निर्मित अमृत सरोवरों का एडीसी प्रदीप कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत सरोवरों की निर्माण गुणवत्ता, जल-संग्रह क्षमता व रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया।
एडीसी ने निर्देश दिए कि अमृत सरोवरों के निर्माण कार्यों में निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों के नियमित रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि वर्षा जल का अधिकतम संग्रह किया जा सके और इनका लाभ लंबे समय तक ग्रामीणों को मिलता रहे।
उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे इन जल संरचनाओं की सुरक्षा एवं स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। एडीसी ने कहा कि भविष्य में भी मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के तहत निर्मित विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण किया जाता रहेगा और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
निरीक्षण के अवसर पर परियोजना अधिकारी मनरेगा राकेश कुमार, अतिरिक्त खंड कार्यक्रम अधिकारी रेखा, ग्राम सचिव राजेश एवं रितु, कनिष्ठ अभियंता ऋषि राज सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। गांव के सरपंच व अन्य ग्रामीणजन भी मौके पर मौजूद रहे।