फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Activities at the Indian Language Summer Camp Focused on Art and Culture.

Jind News: भारतीय भाषा समर कैंप में कला एवं संस्कृति पर केंद्रित रहीं गतिविधियां

Wed, 03 Jun 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Activities at the Indian Language Summer Camp Focused on Art and Culture.
03जेएनडी15: कैंप में तीसरे दिन मौजूद विद्यार्थी व अध्यापक। स्रोत संस्थान।
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में आयोजित भारतीय भाषा समर कैंप के तीसरे दिन का आयोजन कला एवं संस्कृति विषय को समर्पित रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने बताया कि भारतीय भाषा समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषाई दक्षता, रचनात्मक सोच तथा भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

कैंप के दौरान गीत एवं कविता पाठ, चित्रकला प्रतियोगिता, कहानी वाचन तथा लोक नृत्य जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लोकगीतों, कविताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कल्पनाशीलता का परिचय दिया। वहीं कहानी वाचन गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने नैतिक मूल्यों और प्रेरणादायक प्रसंगों को साझा किया। लोक नृत्य कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में संस्कृत प्राध्यापिका राजबाला, मनप्रीत कौर, दिलबाग सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed