फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Action will be taken against slow working contractors

धीमी गति से कार्य करने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई

Thu, 28 Apr 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against slow working contractors
रानी तालाब से पुरानी अनाज मंडी वाली सड़क, जिस पर पाइप लाइन डालकर चलने लायक नहीं किया गया। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। लंबे समय से लटके पड़े नगर परिषद के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए नये अधिशासी अभियंता नवीन कुमार ने सख्ती शुरू कर दी है। उन्होंने नगर परिषद के एमई को निर्देश दिया है कि वे तीन दिन में सभी कार्यों की रिपोर्ट तैयार करें। इसके बाद संबंधित ठेकेदारों को नोटिस दिया जाएगा। अगर वे धीमी गति से कार्य होने का वाजिब कारण नहीं बता सके तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में कई विकास परियोजनाएं लंबे समय लटकी हुई हैं। इनमें सबसे लंबे समय से अमरूत योजना का काम चल रहा है। हालांकि समय-समय पर इस काम को पूरा करने की समय सीमा बढ़ाई जाती रही है। इसके अलावा अटल पार्क, गलियों के निर्माण, चौक के सुदंरीकरण, पार्कों की मरम्मत के कई ऐसे काम हैं, जो समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। अब नगर परिषद के दोनों एमई इसकी रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन

अमरूत योजना के तहत शहर में 2018 में काम शुरू हुआ था। उस समय यह काम एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया, लेकिन तीन साल बाद भी काम अधूरा है। इस काम पर काफी सवाल उठते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन ने यह भी जानकारी मांगी है कि काम धीमा करने पर अब तक संबंधित ठेकेदार के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। ऐसे ठेकेदार को नोटिस दिया जाता है। इसमें यदि जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा काम धीमा होने पर बिलों के भुगतान से राशि काटने का भी प्रावधान है।
भिवानी रोड पर नहीं दबाई गई पाइप लाइन
नगर परिषद की ओर से भिवानी रोड पर जलनिकासी के लिए पाइप लाइन दबाई जानी है। यहां अभी तक मेन होल भी नहीं बन पाए हैं। इसको लेकर एक्सईएन ने संबंधित ठेकेदार को फोन पर फटकार भी लगाई। यहां सड़क बनाने के लिए लोकनिर्माण विभाग की ओर से करीब छह महीने पहले टेंडर भी किया जा चुका है, लेकिन नगर परिषद का काम पूरा नहीं होने के कारण अभी तक सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हो पाया है।
अनाज मंडी रोड भी है खराब
शहर के रानी तालाब से पुरानी अनाज मंडी की ओर जाने वाली सड़क की पाइप भी नगर परिषद द्वारा दबाई जानी है। यह काम दिवाली से पहले शुरू करने की योजना बनी थी, लेकिन करीब एक महीना पहले ही पूर्व एक्सईएन सतीश गर्ग ने इसे शुरू करवाया। इसके बाद भी यह काम अधर में लटका पड़ा है। जिस क्षेत्र में पाइप लाइन डाली गई है, उसे भी वाहन चलने के लायक नहीं बनाया गया है। इस पर नगर परिषद के एक्सईएन नवीन कुमार ने नाराजगी जताई।
लोग परेशान
शहर में काम धीमी गति से चलने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इससे कई जगह रास्ते बंद हैं तो कुछ जगह मिट्टी के ढेर लगने से धूल उड़ती रहती है। इसको लेकर बार-बार लोग शिकायत भी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक अधिकारी गंभीर नहीं हुए।

विकास कार्यों में ढिलाई नहीं होगी सहन
शहर में विकास कार्यों की गति काफी ढीली है। यह सहन नहीं होगी। एमई को इसकी रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। काम समय पर नहीं होने ठेकेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, इसकी भी जानकारी मांगी है। यदि इसमें अधिकारियों की तरफ से कोई लापरवाही हुई तो उस पर भी संज्ञान लिया जाएगा। फिलहाल एमई की रिपोर्ट का इंतजार है।-नवीन कुमार, एक्सईएन, नगर परिषद, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed