फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Action will be taken against fake and false affidavit: ADC

जाली व झूठा शपथ पत्र होने पर होगी कार्रवाई : एडीसी

Tue, 16 Jul 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 16 Jul 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against fake and false affidavit: ADC
16जेएनडी02: समाधान शिविर में शिकायतें सुनते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा व अन्य अधिकारी। स्रोत प्
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि समाधान शिविर का आयोजन आमजन की समस्याओं को दूर करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। नागरिक लगातार शिविर में अपनी शिकायत लेकर आ रहे हैं। मंगलवार को 101 शिकायत आईं, जिनमें से ज्यादातर का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन


एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने लोगों से आह्वान किया कि शिविर में सभी दस्तावेज सही लाएं। साथ में कोई भी जाली दस्तावेज, झूठा शपथ पत्र न लाएं। इसके कारण उनको परेशानी हो सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निदान किया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को आने वाली अधिकतर शिकायतें बुढ़ापा, दिव्यांगता, निराश्रित पेंशन, आपसी झगड़े, घरेलू हिंसा, पानी की निकासी, फैमिली आईडी से जुड़ी रहीं। जैजैवंती गांव के लोगों ने डीसी से पानी की निकासी की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि पानी की निकासी का सही प्रबंध न होने के कारण उनके घरों में नमी बनी रहती है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। हनुमान नगर निवासी मीना रानी ने अपने मकान से कब्जा हटवाने की मांग की। जुलानी गांव की पंचायत ने खेतों में बनी ढाणियों को बिजली उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई। इन सभी समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला नगरायुक्त वीरेंद्र सहरावत, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह, एसडीएम राकेश सैनी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

16जेएनडी02: समाधान शिविर में शिकायतें सुनते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा व अन्य अधिकारी। स्रोत प्

16जेएनडी02: समाधान शिविर में शिकायतें सुनते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा व अन्य अधिकारी। स्रोत प्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed