Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Action taken on stubble burning, laxity regarding dust from construction work; AQI at 284.

Jind News: पराली पर कार्रवाई, निर्माण कार्यों की धूल पर ढिलाई, एक्यूआई <bha>@</bha>284

Tue, 10 Nov 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Action taken on stubble burning, laxity regarding dust from construction work; AQI at 284.
10जेएनडी 18: शहर में चल रहा ग्रैप के नियमों की अवहेलना कर निर्माण कार्य। संवाद
जींद/नरवाना।
विज्ञापन

जिले में प्रदूषण का स्तर 284 पर पहुंच गया है। पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है लेकिन शहर में निर्माण कार्यों से उड़ती धूल पर प्रशासन की सख्ती नजर नहीं आ रही। सफीदों रोड पर दिनभर धूल के गुबार उठते रहते हैं। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम, आंखों में जलन और सांस संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़कर औसतन 200 तक पहुंच गई है।
कृषि विभाग के अनुसार, जिले के खेतों में अब तक आग लगने की 19 लोकेशन मिली हैं। टीमों ने मौके पर जांच की तो 11 स्थानों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई। विभाग की ओर से 10 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है और कुल 70 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। नरवाना और उचाना उपमंडल में पराली जलाने के 11 मामले सामने आए हैं। इनमें नरवाना के सात और उचाना के चार मामले शामिल हैं। दोषी किसानों के खेतों में रेड एंट्री भी की गई है।
विज्ञापन

नरवाना क्षेत्र के उझाना गांव में तीन किसानों के खेतों में धान के अवशेष जलाने की पुष्टि हुई। आठ नवंबर को मिली जीपीएस लोकेशन के आधार पर संयुक्त टीम ने खेतों का निरीक्षण किया था। शमशेर के खेत में एक एकड़ चार कनाल, संदीप के खेत में एक एकड़ और सूरजभान के खेत में एक एकड़ सात कनाल 12 मरले में फसल अवशेष जले मिले। इसके अलावा उचाना के खेड़ी मसानिया, छातर और सेढ़ा माजरा में भी पराली जलाने के मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों के तहत दोषी किसानों के खिलाफ जुर्माने के साथ अन्य कार्रवाई का प्रावधान है। रेड एंट्री होने पर संबंधित खेत की फसल की मंडी में बिक्री पर आगामी दो साल तक प्रतिबंध लग सकता है।
अस्पताल में खांसी-जुकाम और सांस के मरीज बढ़े
नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने बताया कि प्रदूषण के कारण खांसी, जुकाम, आंखों में जलन और सांस संबंधी समस्याओं के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या औसतन 200 तक पहुंच गई है। उन्होंने लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने और बाहर जाते समय मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी।

निर्माण कार्य बंद करवाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा
खेतों में आग लगने की सूचना मिलते ही कृषि विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही हैं लेकिन शहर में निर्माण स्थलों से उड़ती धूल पर ऐसी सख्ती नजर नहीं आ रही। निर्माण सामग्री को ढकने, पानी का छिड़काव करने और धूल रोकने के अन्य उपायों का प्रभावी पालन नहीं हो रहा। नगर परिषद के ईओ सुशील भुक्कल ने बताया कि निर्माण कार्य बंद करवाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सड़कों पर पानी का छिड़काव भी करवाया जा रहा है। जिन स्थानों पर अधिक धूल उड़ रही है, वहां छिड़काव बढ़ाया जाएगा।


किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील
एसपी उपासना ने किसानों से फसल अवशेष नहीं जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है, मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है और लोगों को सांस संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों के माध्यम से फसल अवशेषों का प्रबंधन करना चाहिए।
वर्जन

धान की पराली जलाने की जहां पर भी जीपीएस लोकेशन मिल रही हैं। मौके का निरीक्षण करने के बाद संबंधित किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। फिलहाल 19 लोकेशन जिले में मिली हैं। इनमें 10 पर एफआईआर हुई हैं और 70 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। -सुखदेव कंबोज, डीडीए जींद।


-----
फोटो 5 नरवाना। किसान के खेत में कार्रवाई के लिए मौजूद कृषि विभाग की टीम। स्रोत विभाग।

फोटो 6 नरवाना। पराली में आग लगाने के बाद खेत ट्रैक्टर से बहाता किसान। स्रोत विभाग।
10जेएनडी 18: शहर में चल रहा ग्रैप के नियमों की अवहेलना कर निर्माण कार्य। संवाद

10जेएनडी 18: शहर में चल रहा ग्रैप के नियमों की अवहेलना कर निर्माण कार्य। संवाद

10जेएनडी 18: शहर में चल रहा ग्रैप के नियमों की अवहेलना कर निर्माण कार्य। संवाद

10जेएनडी 18: शहर में चल रहा ग्रैप के नियमों की अवहेलना कर निर्माण कार्य। संवाद

10जेएनडी 18: शहर में चल रहा ग्रैप के नियमों की अवहेलना कर निर्माण कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed