फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   action

अदालत की फटकार के बाद अतिक्रमण पर चला हथौड़ा

Thu, 04 Feb 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Thu, 04 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
action

मेन बाजार के अतिक्रमण के मामले में अदालत की कड़ी फटकार के बाद नगर परिषद प्रशासन बुधवार को हरकत में आ गया। नायब तहसीलदार आनंद कुमार की अगुवाई में भारी पुलिस बल और नगर परिषद प्रशासन मेन बाजार में दुकानों के आगे हुए अतिक्रमण को हटाने पहुंचा तथा लंबे से लटके अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।

विज्ञापन


शहर में अतिक्रमण बड़ी समस्या बनी हुई है। यह मामला लंबे समय से अदालत में विचाराधीन है। हालांकि मेन बाजार में अतिक्रमण हटाने का काम कुछ समय पहले नगर परिषद ने शुरू किया था, लेकिन यह बीच में छूट गया। इस मामले में मंगलवार को अदालत में सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने नगर परिषद को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई करने को कहा था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सामाजिक संस्था टीम अन्ना ने शहर में अतिक्रमण की समस्या पर अदालत का दरवाजा खटखटाया था। इसमें शहर के पंजाबी बाजार, तांगा चौक, अनाज मंडी, रेलवे रोड, शहर थाना, मेन बाजार, बैंक रोड सहित कई अन्य जगहों पर अतिक्रमण हटवाने की अपील अदालत से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू कर दिया अभियान

अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत पूरे शहर में कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई से पहले नगर परिषद की टीम निशानदेही करेगी और जहां भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण होगा, उसे हटाया जाएगा। सुरेश कुमार, पटवारी नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed