{"_id":"e252791178b66cc3d19c4cc12ca72661","slug":"action-by-pac-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी ने की चार अधिकारियों के निलंबन की सिफारिश, एक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी ने की चार अधिकारियों के निलंबन की सिफारिश, एक सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामराये से जाजवान गांव तक एक करोड़ 34 लाख रुपये से डली पेयजल लाइन के बहुचर्चित मामले में अब अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। मंगलवार को पब्लिक अकाउंट कमेटी (पीएसी) ने जनस्वास्थ्य विभाग के चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश सरकार से की है।
वहीं, इस मामले में विभागीय कार्रवाई में एक जेई रामशरण कौशिक को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल जन स्वास्थ्य विभाग के दो एसडीओ और एक एक्सईएन पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है। वहीं, जन स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों के निलंबन के पत्र निकल चुके हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो रही है।
गौरतलब है कि कांग्रेस सरकार के समय जनस्वास्थ्य विभाग ने जाजवान गांव को पेयजल मुहैया करवाने के लिए एक करोड़ 34 लाख रुपये की योजना बनाई थी। इसके तहत रामराये गांव में हांसी ब्रांच नहर के पास ट्यूबवेल लगाकर करीब साढ़े आठ किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डाली गई।
विज्ञापन
जब इस लाइन में पानी छोड़ा गया तो पाइप कई जगह से लीक हो गए। पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता की अध्यक्षता वाली पीएसी इस मामले की जांच कर रही है। दिसंबर माह में आधा दर्जन विधायकों की टीम ने मामले की जांच के लिए जींद का दौरा किया था।
इंजीनियर इन चीफ कर चुके हैं सिफारिश
जनस्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर इन चीफ एके खेत्रपाल ने पिछले महीने ही जींद के तत्कालीन जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को चार्जशीट करने की सिफारिश की थी। इसके बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।
ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी
लाइन में गड़बड़ी के बाद ठेकेदार को दोबारा लाइन डालने के लिए बोला गया है। यदि ठेकेदार ऐसा नहीं करता तो उसे ब्लैक लिस्ट कर उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी। हां, इस मामले में विभाग के जेई रामशरण कौशिक को निलंबित किया गया है। अन्य किसी कार्रवाई की जानकारी मुझे नहीं है।
बीपी शर्मा, कार्यवाहक एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग।