फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of threatening by assault arrested

Jind News: मारपीट कर धमकी देने का आरोपी काबू

Fri, 30 Dec 2022 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
Accused of threatening by assault arrested
जींद। नरवाना रोड स्थित शिवपुरी कॉलोनी में दोस्त के घर सो रहे व्यक्ति से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी शिवपुरी कॉलोनी निवासी सुरेश को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शिवपुरी कॉलोनी निवासी संजय ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कालोनी निवासी राकेश उसका दोस्त है। आठ दिसंबर की रात वह अपने दोस्त राकेश के मकान में सोया हुआ था। रात 11 बजे कॉलोनी का ही सुरेश लकड़ी का फट्टा लेकर राकेश के कमरे में आया और गालीगलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उस पर फट्टे से हमला कर दिया। शोर होने पर राकेश की नींद खुल गई और उसे सुरेश के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद सुरेश उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed