फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of supplying ganja arrested from Chhattisgarh

Jind News: गांजा सप्लाई करने का आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

Thu, 29 Aug 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 29 Aug 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Accused of supplying ganja arrested from Chhattisgarh
जींद। पुलिस ने गांजा तस्करी के मुख्य सरगना को छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र से काबू किया है। पुलिस ने एक महीना पहले धमतान साहिब से दस किलोग्राम गांजे के साथ पकड़े गए दो आरोपियों की निशानदेही पर यह कार्रवाई की है। आरोपी सुखबीर मूल रूप से हिसार जिले के गांव मिर्चपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर अदालत में पेश किया जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि एक अगस्त को पुलिस ने दस किलोग्राम गांजे के साथ धमतान साहिब निवासी मदन और सतीश को काबू किया था। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने अब सुखबीर को काबू किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि सुखबीर ने ही दस किलो ग्राम गांजा सतीश को बेचने के लिए कमीशन पर दिया था। प्रति किलो एक हजार रुपये कमीशन के तौर पर सुखबीर को देने के लिए तय किया था। इसके चलते सतीश ने गांजे को छत्तीसगढ़ से लाकर धमतान साहिब निवासी मदन को दिया था। इस मामले में पुलिस ने सतीश को पहले ही काबू कर लिया था। आरोपी सुखबीर से रिमांड के दौरान गांजा तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed