{"_id":"663951c7b468a555ac0cab34","slug":"accused-of-stealing-things-from-the-house-and-locking-it-jind-news-c-199-1-sroh1006-116696-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मकान से सामान चोरी कर ताला लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मकान से सामान चोरी कर ताला लगाने का आरोप
Tue, 07 May 2024 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 07 May 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। पुराने कोर्ट रोड पर एक मकान का ताला तोड़कर 12 तोले सोना और डेढ़ किलो चांदी चोरी करने और जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुराने कोर्ट रोड निवासी भानू चहल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने मकान बनीत बहल से खरीदा हुआ है। उन्होंने सारा सामान मकान के अंदर रखा हुआ है। इसके अलावा लगभग 12 तोले सोना व डेढ़ किलो चांदी, खाने-पीने का सामान तथा अन्य कागजात भी थे। उसने बताया कि 22 अप्रैल वह अपने बच्चों, पत्नी के साथ पटियाला दवा लेने के लिए गया था और वहीं पर अपने भाई के पास रुक गया था। अगले दिन सुबह उसके पड़ोसी ने फोन कर जानकारी दी कि घर में चोरी हुई है। उसने घर आकर देखा कि सोना, चांदी समेत सारा सामान चोरी था। उसने आरोप लगाया कि घर का सामान बनीत चहल ने चोरी किया है। बनीत ने अपना कुछ सामान घर में रखकर बोला कि यह घर उसका है और वह उन्हें घर में नहीं घुसने देगा। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और मकान को ताला लगाकर चला गया। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की भी धमकी दी। जांच अधिकारी मोहनलाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बनीत चहल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक आकाश का फाइल फोटो
विज्ञापन