फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of stealing cash and jewelery from three houses arrested

तीन घरों से नकदी-जेवर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 Apr 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing cash and jewelery from three houses arrested
जींद। बनिया खेड़ा गांव में 19 मार्च की रात को तीन घरों में घुसकर नकदी, जेवरात व अन्य सामान चोरी करने के दूसरे आरोपी जामनी निवासी सोनू को पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लेकर चोरी किए सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी पर इससे पहले भी सफीदों सदर थाना पुलिस में लूट का मामला दर्ज है। आरोपी के कब्जे से चार मोबाइल फोन, दो अंगूठी, एक जोड़ी पायल व एक पर्स बरामद किया गया है। इस मामले में एक आरोपी जामनी निवासी रोहित को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

20 मार्च को बनिया खेड़ा गांव निवासी धर्मबीर, राजेश व रणधीर ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 19 मार्च की रात को खाना खाकर अपने-अपने घरों में सो रहे थे। रात को लगभग एक बजे चोरों ने उनके घर में घुस गए। जिसमें धर्मबीर के घर से तीन मोबाइल फोन, अलमारी का ताला तोड़कर एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगुठी, एक जोड़ी चांदी की पायल व लगभग 36 हजार नगदी व राजेश के घर से एक मोबाइल फोन, एक पर्स जिसमें उसके जरूरी कागज थे। 10 हजार नकदी, रणधीर के घर से एक मोबाइल फोन चोरी करके ले गए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि बनिया खेड़ा गांव में तीन घरों में चोरी करने के आरोप में जामनी निवासी सोनू को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था, जिससे रिमांड के दौरान पूछताछ कर चार मोबाइल फोन, एक जोड़ी पायल, दो अंगूठी व एक पर्स बरामद किया गया है। गली में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जामनी निवासी रोहित को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन व पर्स बरामद किया गया था। इस माले में पकड़े गए आरोपी सोनू को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इंसेट
मोबाइल चोरी करने के आरोपी को भेजा जेल
जींद। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक घर से मोबाइल फोन चोरी करने के आरोपी बैंड मार्केट निवासी सुनील उर्फ सोनू को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल भी बरामद कर लिया है। 23 फरवरी को हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी डॉक्टर शशि प्रभा ने दी शिकायत में बताया कि 22 फरवरी की रात को लगभग नौ बजे वह खाना खाकर गली में टहल रही थीं। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति उसके मकान में घुस गया और मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। चोरी की यह घटना मकान के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के आरोपी बैंड मार्केट निवासी सुनील को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया मोबाइल बरामद कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed