{"_id":"65eb56a9850e4611e705ef5e","slug":"accused-of-snatching-two-iphones-from-shopkeeper-caught-jind-news-c-199-1-sroh1006-114073-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दुकानदार से दो आईफोन छीनने का आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दुकानदार से दो आईफोन छीनने का आरोपी पकड़ा
Fri, 08 Mar 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टाफ सफीदों ने दुकादनदार से दो आईफोन छीनने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चरखी दादरी जिला के गांव नौरंगावास निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उससे एक आईफोन और कार बरामद कर ली है।
सीआईए इंचार्ज एएसआई कमल सिंह ने बताया कि वीरवार शाम को उनकी टीम बस स्टैंड बाईपास के नजदीक मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुंदन सिनेमा के पास आई स्टोर के दुकनदार से दो आईफोन छीनने का आरोपी रोहतक की तरफ से जींद की तरफ आ रहा है। सूचना पर सीआईए स्टाफ सफीदों की टीम ने नया बस अड्डा जींद बाईपास पर नाकाबंदी करके युवक को कार सहित पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने पहचान चरखी दादरी जिला के गांव नौरंगावास निवासी सचिन कुमार के रूप में करवाई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक आईफोन बरामद हुआ। वह जिस कार में वारदात के बाद भागा था पुलिस ने उसे भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।