फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of shot dead liquor contractor arrested

शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Accused of shot dead liquor contractor arrested
शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

जींद (संवाद)। खरकरामजी गांव में 23 जून को शराब ठेकेदार सुमित की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने रेवाड़ी जिले के साया गांव निवासी दिनेश उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले भी दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

गतौली गांव निवासी अमित ने 23 जून को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके छोटे भाई सुमित ने खरकरामजी गांव में अनिल के साथ शराब के ठेके में हिस्सेदारी की हुई थी। उनकी पिछले दिनों शराब का अवैध कारोबार करने वालों के साथ कहासुनी हो गई थी। 23 जून शाम को उसका भाई सुमित अपने एक दोस्त के साथ बुलट मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था। इस दौरान कार सवार खरकरामजी निवासी सुनील, अजय, साहिल, रजाना गांव निवासी भूपेंद्र, बिटाना निवासी सचिन तथा एक अन्य युवक और बाइक सवार खरकरामजी के वीरेंद्र और मोहित ने हमला कर दिया था। सुनील ने पिस्तौल से उसके भाई को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। एसआई राममेहर सिंह ने बताया कि इस मामले में रेवाड़ी जिले के साया निवासी दिनेश उर्फ फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed