फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of sexually abusing a woman on the pretext of marriage arrested

Jind News: शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Mar 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 22 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Accused of sexually abusing a woman on the pretext of marriage arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। महिला को शादी का झांसा देकर उसका चार साल तक यौन शोषण करने के आरोपी हिसार के नारनौंद के वार्ड-11 निवासी राजू को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी की 38 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वर्ष 2017 में सोशल मीडिया के माध्यम से नारनौंद निवासी राजू से उसका संपर्क हुआ था। इसके बाद राजू का उसके घर आना-जाना हो गया। एक दिन राजू ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। इसके बाद वह उसका यौन शोषण करने लगा जिससे वह गर्भवती हो हुई। जब यह बात उसने राजू को बताई तो उसने उसे दवाई दिला कर उसका गर्भपात करवा दिया। राजू ने उससे दो लाख रुपये भी लिए। जब वह राजू पर शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। उसने उधार लिए दो लाख रुपये भी नहीं दिए। महिला थाना पुलिस ने आरोपी राजू के खिलाफ यौन शोषण करने, गर्भपात करवाने, राशि ऐंठने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एएसआई सुमन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी हिसार जिला के नारनौंद के वार्ड-11 निवासी राजू को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उसे अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed