फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of robbing auto rickshaw arrested

Jind News: ऑटो रिक्शा लूटने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Dec 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 28 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbing auto rickshaw arrested
जींद। रोहतक नेशनल हाईवे पर अनूपगढ़ गांव के पास नौ अक्तूबर को ऑटो चालक से मारपीट कर ऑटो रिक्शा लूटने के एक आरोपी को सदर थाना पुलिस ने काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान घिमाना निवासी अजय के रूप में हुई है। इससे पहले भी इस मामले में दो आरोपी जतीन व अश्वनी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन


पटियाला चौक स्थित सावित्री नगर निवासी श्याम लाल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। नौ अक्तूबर को सुबह साढ़े तीन बजे ऑटो रिक्शा लेकर सवारी लेने के लिए पटियाला चौक पर गया था। वहां पर उसे तीन युवक मिले। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी रिश्तेदारी में गांव अनूपगढ़ जाना है। फिर वह तीनों को ऑटो रिक्शा में बैठाकर अनूपगढ़ के लिए चल दिए। जब वह अनूपगढ़ गांव पहुंचने वाले थे तो उन्होंने ऑटो रिक्शा को रुकवा लिया। उन्होंने जबरदस्ती उसे नीचे उतार दिया और उसके साथ मारपीट की। फिर वह ऑटो रिक्शा लूटकर फरार हो गए। इस मामले में सदर थाना प्रभारी संजय ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को घिमाना निवासी अजय को काबू कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। जबकि इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed