फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of robbing 60 thousand rupees from salesman on the strength of arms arrested

सेल्समैन से हथियार के बल पर 60 हजार रुपये लूटने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Apr 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Accused of robbing 60 thousand rupees from salesman on the strength of arms arrested
जींद। गांव हथो स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से हथियार के बल पर 60 हजार रुपये लूटने के एक आरोपी को सदर थाना नरवाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी चार साल बाद हुई है। आरोपी की पहचान कैथल जिले के गांव बाता निवासी राजेश के रूप में हुई है। पुलिस उससे उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव ईगराह निवासी वीरेंद्र ने 23 अगस्त 2018 को सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह गांव हथो के कविता फिलिंग स्टेशन पर काम करता है। वह कार्यालय में बैठकर हिसाब किताब करने में लगा हुआ था। शाम को सेल्समैन तेल डालने में लगे हुए थे। देर शाम को जब गांव हथो निवासी जोरा सिंह गाड़ियों में तेल डाल रहा था। इसी बीच दो बाइकों से कुछ युवक डोगा, बंदूक व अन्य हथियार लेकर आए और सेल्समैन जोरा सिंह को धमकाकर उसकी जेब से 60 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पेट्रोल पंप की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया था। जांच अधिकारी एएसआई बलवान ने बताया कि राजेश के बारे में इस वारदात में शामिल होने के सुराग लगे थे। काफी प्रयास के बाद उसे काबू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed