फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of robbing 35 thousand rupees arrested

पिस्तौल दिखा 35 हजार रुपये लूटने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Oct 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Accused of robbing 35 thousand rupees arrested
जींद। गोहाना रोड स्थित एक पेंट की दुकान से 16 अप्रैल को बाइक सवार तीन युवकों ने पिस्तौल व चाकू के बल पर 35 हजार रुपये लूटे थे। इसमें सीआईए ने तीसरे आरोपी सोनीपत के सिसाना गांव निवासी संदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस मामले में पहले भी दो युवकों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार योगेंद्र ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह 16 अप्रैल को दुकान में बैठा था। इस दौरान तीन बाइक सवार आए और उससे एमसीएल मांगी। जब वह उनको सामान देने के लिए उठा तो उनमें से एक ने उस पर पिस्तौल तो दूसरे ने चाकू तान लिया। इसी दौरान एक ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। जब वह बचाव के लिए पीछे हटा तो चाकू उसकी बाजू पर लगा और वह घायल हो गया। इस दौरान तीसरे युवक ने दुकान के काउंटर में बनाए गए गल्ले से 35 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद तीनों मौके से बाइक पर सवार होकर रानी तालाब की तरफ फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में तीन बाइक सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीआईए इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया कि दुकान में लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोपी सोनीपत के सिसाना निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed