फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of robbery by pushing CIA Police Karmachari under the pretext of miniature

लघुशंका के बहाने सीआईए के पुलिस कर्माचरी को धक्का देकर भागा लूट का आरोपी

Tue, 20 Apr 2021 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Accused of robbery by pushing CIA Police Karmachari under the pretext of miniature
सीआईए द्वारा लूट के मामले में 18 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया पुलिसकर्मी को धक्का मारकर हथकड़ी के साथ फरार हो गया। कैथल जिले का मानस गांव निवासी असलम 19 अप्रैल को लघु शंका के बहाने सीआईए थाने से बाहर निकला था। धक्का मारने से गिरने पर पुलिसकर्मी को भी चोटें आई हैं। फरार असलम के खिलाफ नरवाना शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नरवाना शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में सीआईए कर्मी अरुण कुमार ने बताया कि 18 अप्रैल को कैथल जिले के मानस गांव निवासी असलम को लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। वह 19 अप्रैल की रात में भी सीआईए की गिरफ्त में था। रात में लगभग दो बजे आरोपी ने लघु शंका जाने की बात कही तो उसको हथकड़ी समेत एक पुलिसकर्मी बाहर शौचालय की तरफ लेकर गया। आरोपी पुलिसकर्मी को धक्का मारकर हथकड़ी के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन

सीआईए थाने की बड़ी लापरवाही
सीआईए थाने की दीवारें लगभग सात फुट ऊंची होती है। इसमें मौजूद बाकी पुलिसकर्मी विवाद के दौरान हुए शोर के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे। इसका क्या कारण रहा। पुलिसकर्मी को धक्का देकर आरोपी दीवार आसानी से फांद गया और उसके बाद रात को कहां से निकला इस दौरान भी सीआईए आरोपी को नहीं पकड़ पाई। इस तरह से नरवाना सीआईए थाना आरोपी के फरार होने से सवालों के घेरे में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 अप्रैल की रात को सीआईए थाने में आरोपी ने कर्मचारी को धक्का देकर फरार हो गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इस मामले में क्या लापरवाही हुई है। इसके बारे में जांच चल रही है।
ताहिर हुसैन, डीएसपी नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed