फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of raping for seven years on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर सात वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप

Thu, 09 Sep 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping for seven years on the pretext of marriage
शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर सात साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने कॉलोनी के ही अरुण के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवती ने अरुण के पिता और मां पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर की एक कॉलोनी में कई सालों से किराये के मकान में रहती है। उसके मकान के पीछे अरुण नामक युवक भी अपने परिवार के साथ रहता है। वर्ष 2013 में उसकी अरुण के साथ जान-पहचान हो गई। बाद में अरुण ने कहा कि वह उसके साथ शादी करना चाहता है। 12 मई 2013 को वह उसके मकान में आया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह उसके घर आता और उसके साथ दुष्कर्म करता। कई बार उसने शादी करने का जिक्र किया। लेकिन अरुण हर बार शादी करने की बात टाल देता था। अब उसने शादी करने से मना कर दिया है और किसी और लड़की से शादी कर ली। जब उसे इस बात का पता चला तो वह उनके घर गई। अरुण के माता-पिता ने उसके साथ मारपीट की। उसके पिता ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि अरुण के खिलाफ दुष्कर्म करने तथा उसके माता-पिता के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed