{"_id":"66637b69a534078ee20327c4","slug":"accused-of-killing-parents-of-woman-living-in-consensual-relationship-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-118120-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सहमति संबंध में रहने वाली महिला के माता-पिता की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सहमति संबंध में रहने वाली महिला के माता-पिता की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 08 Jun 2024 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 08 Jun 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
07जेएनडी05-पुलिस गिरफ्त में डबल मर्डर करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। सहमति संबंध में रहने वाली महिला के माता-पिता की चाकू से गोदकर हत्या करने के आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और कपड़े बरामद करेगी। हमले में घायल अंजू का पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया था कि बुधवार रात को उसके ताऊ के मकान से चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी थी। आवाज सुनकर वह मौके पर गया तो देखा कि उसके ताऊ और ताई मृत पड़े थे। दोनों के पेट और अन्य हिस्से में चाकू से वार किए गए थे। उनके शरीर से खून बह रहा था। दूसरे कमरे में उनकी बहन घायल पड़ी हुई थी। उसके शरीर पर भी चाकू से वार होने के कारण खून बह रहा था। जब वह ताऊ के घर पहुंचा था तो बिरौली निवासी नवीन राणा तथा दो अन्य युवक निकलकर भाग रहे थे।
वह बहन को लेकर नागरिक अस्पताल गया और उससे आरोपियों के बारे में पूछा तो उसने नवीन राणा व उसके दो साथियों पर चाकू से हमला करने की बात कही। घायल महिला की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। पुलिस ने बिरौली निवासी नवीन राणा और उसके अन्य दो दोस्तों के खिलाफ हत्या करने, हत्या के प्रयास के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। े