{"_id":"5ff0acbd8ebc3e3c93376a07","slug":"accused-of-hiding-398-kg-dodapost-sent-to-jail-jind-news-rtk589108033","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए कर्मियों के साथ मिल 398 किलो डोडापोस्त छुपाने के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईए कर्मियों के साथ मिल 398 किलो डोडापोस्त छुपाने के आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
जींद। नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने सीआईए के साथ मिलीभगत कर 398 किलोग्राम डोडापोस्त ट्रक में छुपाने वाले करनाल के ललियानी निवासी अमनदीप को रिमांड के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं, आरोपी पालवां निवासी जगरूप व करनाल के ईदगाह निवासी राकेश को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
नारकोटिक्स ब्यूरो ने मामले में पहले ट्रक मालिक के बेटे अमनदीप को रिमांड पर लेकर पूरे मामले और सीआईए की मिलीभगत के बारे में हर पहलू पर गहनता से जांच की। इसके बाद ईदगाह निवासी राकेश और पालवां निवासी जगरूप को रिमांड पर लेकर दोनों के बयानों को क्रॉस किया जाएगा।
तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद शुरू होगी सीआईए के कर्मियों से पूछताछ
डोडापोस्त में हेराफेरी के मामले में नारकोटिक्स ब्यूरो ने जींद में गठित की गई एसआईटी से वीरवार को जांच के दस्तावेज वापस ले लिए थे। अब नारकोटिक्स ब्यूरो सीआईए के कर्मियों से पूछताछ करेगी। सीआईए के कितने कर्मचारी मामले में शामिल थे। इसमें किन अधिकारियों की संलिप्तता है। यह सब सामने लाने के लिए सीआईए नारकोटिक्स ब्यूरो की रडार पर है।
विज्ञापन
सीआईए और नशा तस्करों के मध्य हुई साठगांठ के मामले को शीघ्र ही उजागर किया जाएगा। शनिवार को आरोपी ट्रक मालिक के बेटे को रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया, जबकि आरोपी जगरूप और राकेश को एक दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए के कर्मचारियों से पूछताछ शीघ्र ही शुरू की जाएगी।
- राजेश, डीएसपी, नारकोटिक्स ब्यूरो