फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of grabbing insurance money arrested on fake documents

फर्जी कागजात पर क्लेम कर बीमा राशि हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing insurance money arrested on fake documents
हिसार सीआईए की स्पेशल टीम ने शुक्रवार को एएसआई हेमराज के नेतृत्व में थुआ गांव में छापा मारकर कैंसर पीड़ित का बीमा कर धोखाधड़ी से क्लेम लेने के आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले वर्ष कैंसर मरीजों के भारी भरकम बीमा करवा कर उनकी मौत के बाद बीमा राशि हड़पने का मामला सामने आया था। छानबीन में सामने आया कि गांव मांडी कलां निवासी कृष्ण तथा थुआ निवासी बलबीर का वर्ष 2015 में बीमा किया गया था। उनकी मौत 8 सितंबर 2015 को हुई थी। उसकी एवज में 98 लाख रुपये बीमा राशि क्लेम की गई। एसआईटी द्वारा की गई जांच में सामने आया कि दोनों कैंसर के मरीज थे तथा दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी फर्जी थी।
विज्ञापन

थुआ निवासी सुनील, किठाना निवासी मनोज तथा हरि नगर नरवाना निवासी सलीम ने योजनाबद्ध तरीके से बीमा राशि हड़पने के लिए प्लान तैयार किया था। इसके चलते कृष्ण तथा बलबीर ने परिवार के लोगों को विश्वास में लिया था। बीमा कंपनी तथा पीजीआई रोहतक कैंसर विभाग के कर्मचारियों से मिलीभगत कर फिटनेस सर्टिफिकेट तैयार करवाया गया। इसी के आधार पर उसने 98 लाख रुपये की राशि क्लेम की। अलेवा थाना पुलिस ने गांव थुआ निवासी सुनील, किठाना निवासी मनोज, हरि नगर नरवाना निवासी सलीम को नामजद कर बीमा कंपनी पीजीआई रोहतक कैंसर विभाग के कर्मचारियों समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने मामले को हिसार ट्रांसफार्मर करने की मांग की थी। उनकी मांग पर हिसार सीआईए अब इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed