{"_id":"64d531b1c3dacf3431085234","slug":"accused-of-duping-cbi-by-posing-as-dsp-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-3937-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीबीआई का फर्जी डीएसपी बनकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीबीआई का फर्जी डीएसपी बनकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 11 Aug 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी11-पुलिस गिरफ्त में फर्जी डीएसपी बनकर धोखाधड़ी करने का आरोपी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सीबीआई का फर्जी डीएसपी बनकर लोगों को नौकरी का झांसा देकर राशि ठगने के आरोपी को शहर थाना पुलिस ने आनंद पर्वत काॅलोनी से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बधाना गांव निवासी गुरुध्यान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सीबीआई तथा नेशनल फोरेंसिक डेटा बेस इंवेस्टीगेशन रिसर्च एंड डेवलेपमेंट का फर्जी परिचय पत्र बरामद किया।
आनंद पर्वत कॉलोनी निवासी रामपाल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि चार-पांच दिन पहले उसकी मुलाकात जानकार के माध्यम से गांव बधाना निवासी गुरुध्यान से हुई। गुरुध्यान ने खुद को सीबीआई का डीएसपी बताया था। उसने यह भी बताया कि वह सीबीआई की साइबर अपराध की विशेष शाखा हिसार में तैनात है। उसने बताया कि उसकी अधिकारियों और नेताओं से अच्छी जान पहचान है। विश्वास के लिए परिचय पत्र दिखाया। गुरुध्यान को अधिकारी मानकर अपने बेरोजगार दामाद उचाना निवासी सोमदत्त की नौकरी लगवाने की बात कही। गुरुध्यान ने सोमदत्त की नागरिक अस्पताल भूना में नौकरी लगवाने की बात कहते हुए उसके कागजात तथा फाइल चार्ज के ढाई हजार रुपये ले लिए। एक लाख रुपये नौकरी ज्वाइन करने के बाद देने की बात कही। जब उसने अपने स्तर से पता किया तो सामने आया कि गुरुध्यान अन्य चार-पांच लोगों से सीबीआई क्राइम ब्रांच का डीएसपी बन कर रुपये ऐंठ चुका है।
मामले में जब पुलिस को जानकारी हुई कि गुरुध्यान और राशि लेने के लिए आनंद पर्वत काॅलोनी में आया हुआ है तो पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गुरुध्यान को काॅलोनी से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान गुरुध्यान के कब्जे सीबीआई तथा दूसरी एजेंसी के फर्जी परिचय पत्र बरामद हुए।मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी कागजातों का सहारा लेकर ठगी करने के आरोप समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
धंधा मंदा हुआ तो शुरू कर दी ठगी
पुलिस जांच में सामने आया कि गुरुध्यान ने कुछ समय पहले शहर के एक महाविद्यालय के पास फास्ट फूड की दुकान खोली थी। दुकान न चलने के कारण उसे काफी नुकसान भी हुआ था। इसके चलते उसने फास्ट फूड की दुकान बंद कर दी और ठगी करनी शुरू कर दी। सीबीआई का फर्जी परिचय पत्र बनवाकर वह खुद को डीएसपी बताता था और लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगता था।
वर्जन
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सीबीआई समेत दो एजेंसियों के फर्जी परिचय पत्र बरामद किए हैं। आरोपी ने ये परिचय पत्र कहां से बनवाए, कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी की, इसके संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, फजीबाड़ा का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-दीपक कुमार, इंचार्ज, पुलिस चौकी, पटियाला चौक।