{"_id":"690f8d7a256e07eb070e877a","slug":"accused-of-concealing-facts-and-getting-appointment-investigation-begins-jind-news-c-198-1-rew1001-228664-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तथ्यों को छिपाकर नियुक्ति पाने का आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तथ्यों को छिपाकर नियुक्ति पाने का आरोप, जांच शुरू
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत लगाए गए एक पद पर तथ्यों को छिपाकर नियुक्ति पाने का एक युवक ने आरोप लगाया है। मामला वर्ष 2024 का बताया जा रहा है।
शिकायतकर्ता ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को शिकायत कर भर्ती प्रक्रिया में नियमों को दरकिनार कर एक चिकित्सक द्वारा अपनी पत्नी की नियुक्ति कराने का आरोप लगाया है। युवक द्वारा आरटीआई से जानकारी मांगने पर इसका पता चला।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एक जिला सलाहकार के पद पर महिला की नियुक्ति की गई है। यह पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित था। इस पद के लिए अन्य दो उम्मीदवार भी थे। नियुक्ति कमेटी के सदस्यों में से उनके डॉक्टर पति भी शामिल थे।
विज्ञापन
नियमानुसार एनएचएम नियुक्तियों में इनका हर प्रक्रिया में शामिल होना जरूरी है। इससे संबंधित शिकायत जब नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक के पास पहुंची तो उन्होंने इस मामले में सिविल सर्जन को जांच करने के आदेश दिए। सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया ने मामले में जांच कमेटी बना दी है।