फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of cheating in the name of making credit card arrested

Jind News: क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी काबू

Sun, 03 Sep 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 03 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating in the name of making credit card arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। साइबर थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर खाते से 75 हजार से ज्यादा रुपये निकालने के आरोपी को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शुभम वासी मलकागंज उतरी दिल्ली के रूप में की गई है। ठगी के दौरान आरोपी का बैंक खाता इस्तेमाल किया गया था। बैंक अधिकारियों से संपर्क कर आरोपी के कोटक महिंद्रा बैंक खाते को सीज किया गया है जिसमे करीब 30 हजार रुपये होल्ड किए गए है। आरोपी की निशानदेही पर उसके मकान से तीन हजार रुपये बरामद किए गए हैं।


सतीश वासी ईंटल कलां ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पास एक अंजान नंबर से फोन आया था, जिसमे उसने बजाज क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए लिंक भेजा था और एक रुपया ट्रांसफर करने की बात कही थी। लिंक पर डिटेल डालते ही खाते से रुपये साफ हो गए। ट्रांजेक्शन के माध्यम से उसके खाते से 75 हजार 833 रुपये निकाल लिए गए। थाना पुलिस ने ठगी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक जगदीप सिंह ने बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों के खाते से क्रेडिट कार्ड के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी शुभम को काबू कर अदालत में पेश किया गया जहां अदालत के आदेश पर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed