फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of cheating a woman on three-day remand

Jind News: महिला से धोखाधड़ी करने का आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

Mon, 29 Sep 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 29 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating a woman on three-day remand
28जेएनडी19-महिला से धोखाधड़ी करने के मामले में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : 1
नरवाना। प्रेम नगर नरवाना निवासी राजीव ने 26 सितंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव मोहलखेड़ा निवासी प्रवीण उसके घर आता-जाता रहता था। 15 जुलाई को प्रवीण मीटर रीडिंग के बहाने घर आया। आरोपी ने उसकी पत्नी को सोने के जेवरात दोगुना करने का झांसा देकर आठ तोले सोने के जेवरात अपने साथ ले लिए। लंबा समय बीत जाने के बाद भी आरोपी ने जेवरात को वापस नहीं लौटाया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने राजीव की शिकायत पर प्रवीण के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed