फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of attacking young man arrested

Jind News: युवक पर हमला करने के आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Dec 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 01 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Accused of attacking young man arrested
नरवाना। गोशाला में चारा डालने गए युवक पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमन को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। वहीं दो अन्य युवकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में हरीनगर निवासी बादल चहल ने बताया कि 11 नवंबर को वह अपने पिता गुरदयाल सिंह के साथ हिसार रोड पर फाटक के पास गोशाला में चारा दान करने के लिए गया था। उनके पिता गोशाला के अंदर चारा देने के लिए चले गए और वह गोशाला के बाहर गेट पर खड़ा हो गया। इसी दौरान एक बाइक उनके पास आकर रुकी, जिसको प्रेम नगर निवासी अमन चला रहा था। अभिषेक व एक अन्य लड़का भी उनके साथ था। तीनों बाइक से उतरकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो अमन ने उसे पीछे से पकड़ लिया और अभिषेक ने जेब से बर्फ तोड़ने वाला सूआ निकालकर उस पर हमला कर दिया। तीसरे लड़के ने अपने हाथ में लोहे का पंच पहना हुआ था, जिससे उसने मारने शुरू कर दिया। बचाव के लिए शोर मचाने पर उनके पिता गोशाला के अंदर से बाहर आए तो तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसके बाद वह बेहोश होकर गिर गया। उनके पिता उसे नागरिक अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसआई राजेश कुमार ने बताया कि अमन को जींद जेल भेज दिया है। प्रेम नगर निवासी अभिषेक और पटेल नगर निवासी गोविंद को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed