फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of attack on family for abducting girl

Jind News: लड़की भगाने के आरोप में परिवार पर हमले का आरोप

Tue, 02 Apr 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 02 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Accused of attack on family for abducting girl
जींद। घर में घुसकर महिला और बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने दो महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने कहा कि वह बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। उसके पड़ोस में दलशेर रहता है। दलशेर की बहन पूनम ने करीब चार महीने पहले प्रेम विवाह किया था। इस कारण दलशेर और उसका परिवार उनसे रंजिश रखता है और कहता है कि तुमने लड़की को भगाया है। इसे लेकर दलशेर का परिवार पहले भी उनके साथ लड़ाई कर चुका है। 30 मार्च को दलशेर, मिथुन, कमला व पूजा उनके घर आकर गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। डायल 112 पर सूचना देने पर वे भाग गए। कुछ देर के बाद दलशेर, मिथुन, कमला व पूजा उनके घर फिर आए और उनके परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आसपास के लोगों को आता देखकर फरार हो गए। जांच अधिकारी रानी देवी ने कहा कि युवती की शिकायत पर चार को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed