Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of assaulting a woman in a consensual relationship

Jind News: सहमति संबंध में रह रही महिला के साथ मारपीट करने का आरोप

Wed, 22 Oct 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 22 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Accused of assaulting a woman in a consensual relationship
जींद। युवक, उसके माता-पिता व अन्य पर सहमति संबंध में रह रही महिला के साथ मारपीट करने और जाति सूचक गालियां देने का आरोप लगा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार लोगों का खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

श्याम नगर कॉलोनी निवासी मनीषा ने एफआईआर में बताया कि उसकी शादी 27 फरवरी 2013 को नगूरां निवासी सुनील के साथ हुई थी। इस शादी से बेटा उम्र आठ साल और बेटी उम्र सात साल है।
विज्ञापन

16 नवंबर 2022 को महिला के पति सुनील की सड़क हादसे में मौत हो गई थी जिसके बाद महिला की नजदीकी श्याम नगर कॉलोनी निवासी विनय उर्फ आशु के साथ हो गई थी। यह दोनों करीब छह महीने से सहमति संबंध में श्रीधाम नगर में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विनय की मां रजनी और पिता कृष्ण मलिक उनके रिश्ते से रजामंद नहीं थे। वह उसे जातिसूचक गालियां देते हैं और उसे टोकते रहते हैं। इस कारण कई बार उन्होंने झगड़ा भी किया।

21 अक्तूबर को जब वह, विनय और दोनों बच्चों के साथ घर पर थी। उसी समय विनय की मां रजनी, उसका पिता कृष्ण और एक अन्य ने उसको जातिसूचक गाली दी। महिला का आरोप है कि उन्होंने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed