फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused arrested with 96 kg firecrackers and bomb

Jind News: 96 किलो पटाखे और बम के साथ आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 26 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with 96 kg firecrackers and bomb
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सीआईए स्टाफ ने झांझ गेट के पास एक मकान के बाहर बिना परमिशन के बम व पटाखे बेचते हुए दुकानदार को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान प्रेमनगर कालोनी निवासी कृष्ण के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सीआईए कर्मी मनोज कुमार ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि झांझ गेट के पास एक मकान के बाहर अवैध तरीके से बम व पटाखे बेचे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर दबिश दी तो वहां पर अपने मकान के बाहर एक व्यक्ति अवैध तरीके से बम व पटाखे रखे हुए था। टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। जब उनकी टीम ने व्यक्ति से बम व पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस पूछा तो उनके पास लाइसेंस नहीं मिला। इस दौरान पुलिस टीम ने वहां से पकड़ी गई विस्फोटक सामग्री का वजन किया तो उनका वजन 96 किलोग्राम हुआ। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति प्रेम नगर निवासी कृष्ण के खिलाफ विस्फोटक सामग्री अवैध तरीके से रखने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed