फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused arrested with 445 grams of charas, used to supply by buying from Kairana in UP

445 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार, यूपी के कैराना से खरीदकर करता था सप्लाई

Thu, 31 Mar 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested with 445 grams of charas, used to supply by buying from Kairana in UP
सीआईए ने बुधवार रात को ढाठरथ से खरक गादियां गांव की तरफ ढाठरथ निवासी संजय को 445 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस में नशा तस्करी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया कि उनकी टीम अपराधों की रोकथाम के लिए तलौडा खेड़ी गांव के बस अड्डे पर मौजूद थी। इस दौरान सीआईए के उपनिरीक्षक राजेश कुमार को सूचना मिली कि ढाठरथ निवासी संजय नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है और वह अपनी बाइक पर खरकगादियां गांव की तरफ नशीला पदार्थ सप्लाई करने के लिए जा रहा है। टीम ने ढाठरथ गांव के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू की तो कुछ समय बाद एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर बाइक को वापस ले जाने का प्रयास किया लेकिन टीम ने उसको दबोच लिया और तलाशी ली तो कब्जे से 445 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यूपी के कैराना से चरस लेकर आता था और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed