{"_id":"69a33d52d3e74f9d7b07f2ba","slug":"accused-arrested-for-fraud-of-rs-725-lakh-jind-news-c-199-1-sroh1006-149258-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 7.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 7.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 01 Mar 2026 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी33-पुलिस गिरफ्त में धोखाधड़ी करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। साइबर थाना पुलिस ने सात लाख 25 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने के मुख्य आरोपी गाजियाबाद जिले के गांव भदौली निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। 15 हजार रुपये भी बरामद करने का दावा किया गया है।
एक सितंबर 2025 गांव खापड़ निवासी महेश ने एफआईआर में बताया था कि उसके साथ फेसबुक मैसेंजर और वहाट्सएप के माध्यम से अज्ञात व्यक्तियों ने पहले बैंक खाते में विदेशी राशि जमा होने का झांसा दिया। फिर वीजा प्रक्रिया व कानूनी कार्रवाई का भय दिखाते हुए सात लाख 25 हजार रुपये की साइबर ठगी कर दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के गांव भदौली निवासी दीपक को गिरफ्तार किया। साइबर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से धोखाधड़ी में प्रयोग सिम कार्ड और 15 हजार रुपये भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।