फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused absconding with borrowed rupees 1263742 arrested

Jind News: उधार लिए 1263742 रुपये लेकर फरार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Aug 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 06 Aug 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Accused absconding with borrowed rupees 1263742 arrested
जींद। सीता श्याम कॉलोनी के एक युवक को उधार दिए रुपये पर ज्यादा ब्याज देने का झांसा देकर 1263742 रुपये हड़पने के एक आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नजफगढ़ दिल्ली निवासी कुसांग गर्ग के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सीता श्याम कॉलोनी निवासी हितेश वर्मा ने 21 मार्च को सफीदों शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कृष्ण विहार कॉलोनी, दिल्ली निवासी कुसांग गर्ग उनकी कॉलोनी में किराये पर मकान लेकर रहता था। इसके कारण उनकी जान-पहचान हो गई थी। आरोपी इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान का होलसेल का काम करता था। उसने उससे एक लाख रुपये उधार लेकर पांच हजार रुपये महीना ब्याज देने की बात कही थी। उसने 24 अक्टूबर 2023 से 14 नवंबर 2023 तक उसे 1263742 रुपये उधार दे दिए। इसके कुछ दिनों बाद आरोपी किराये के मकान को खाली करके चला गया और फोन भी बंद कर लिया। पुलिस ने कृष्ण विहार कॉलोनी दिल्ली निवासी कुसांग गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को कृष्णा कॉलोनी, पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed