{"_id":"5835e88e4f1c1b282413c5cd","slug":"accuse-pnb-manager-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी बैंक मैनेजर पर लगाया पेमेंट को लेकर आढ़तियों को परेशान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी बैंक मैनेजर पर लगाया पेमेंट को लेकर आढ़तियों को परेशान करने का आरोप
jind
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
पुरानी मंडी में महाराजा अग्रसेन मंदिर में आयोजित बैठक में पहुंचे आढ़ती।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजा अग्रसेन मंदिर में फूड ग्रेन डीलर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक प्रधान बलराज श्योकंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पीएनबी बैंक मैनेजर पर पेमेंट को लेकर आढ़तियों को परेशान करने का आरोप लगाया गया। बैठक में फैसला लिया कि अगर जल्द ही आढ़तियों को सरकार के नियमानुसार पेमेंट बैंक से नहीं हुई तो वो दूसरे बैंकों में अपने खाते चेंज करवा लेंगे। आढ़तियों द्वारा बैंक मैनेजर के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए पीएनबी बैंक के उच्चाधिकारियों को लिखित में शिकायत भी की। आढ़तियों ने कहा कि पीएनबी बैंक को छोड़कर सभी बैंकों का लेन-देन आढ़तियों के साथ संतोषजनक है। बलराज श्योकंद ने कहा कि बैंक में जिस आढ़ती का खाते हैं वह सप्ताह में पचास हजार रुपये की पेमेंट ले सकता है। यहां पर सप्ताह में आढ़तियों को मुश्किल से चार हजार रुपये मिल रहे है। बैंक खातों में लाखों रुपये आढ़तियों के हैं चार हजार रुपये में उनका काम कैसे चलेगा। सरकार द्वारा पचास हजार रुपये एक सप्ताह में देने के नियम बनाए हुए हैं, लेकिन उनके नियमों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं आढ़तियों को अंदेशा है कि बैंक मैनेजर जो कैश आता है वो अपने चहेतों को देने के लिए आढ़तियों को कैश कम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंक मैनेजर आढ़तियों के साथ जो व्यवहार कर रहा है ऐसे में आढ़ती बैंक में अपना खाता नहीं रखेंगे। बैंक में चेक जमा करवाने के बाद उन्हें पेमेंट नहीं मिलती है। कई आढ़तियों को तो दो सप्ताह से एक रुपये तक नहीं मिला है। कुछ आढ़ती लाइन में लगने के बाद चार-चार हजार रुपये लेकर आए हैं। सरकार के नियमानुसार उनको पेमेंट बैंक करें ताकि आढ़तियों को परेशानी न हो। श्योकंद ने कहा कि किसान खाद, बीज सहित अन्य जरूरत के सामान को खरीदने के लिए आढ़तियों से पैसे लेने आ रहे हैं, लेकिन आढ़तियों के पास बैंक से रुपये नहीं आने से नकदी नहीं है। इससे किसानों को बाजार से उधार पर सामान दिलाना पड़ता है।
पीएनबी बैंक के सीनियर मैनेजर गजे सिंह सिरोहा ने कहा कि आढ़ती बेवजह प्रेशर बना रहे हैं। आढ़ती कहते हैं कि वो लाइन में लग कर पेमेंट नहीं लेंगे। जो पेमेंट उनके पास आती है वो कम होती है। सभी को पेमेंट करनी होती है। आढ़तियों के कई-कई बैंकों में अपने खाते है वहां से भी वो पेमेंट लेते हैं। आढ़तियों के सभी बैंकों में खातों की प्रशासन को जांच करवानी चाहिए। आढ़ती जो आरोप वो लगा रहे है वो गलत है।
विज्ञापन
पीएनबी बैंक के सीनियर मैनेजर गजे सिंह सिरोहा ने कहा कि आढ़ती बेवजह प्रेशर बना रहे हैं। आढ़ती कहते हैं कि वो लाइन में लग कर पेमेंट नहीं लेंगे। जो पेमेंट उनके पास आती है वो कम होती है। सभी को पेमेंट करनी होती है। आढ़तियों के कई-कई बैंकों में अपने खाते है वहां से भी वो पेमेंट लेते हैं। आढ़तियों के सभी बैंकों में खातों की प्रशासन को जांच करवानी चाहिए। आढ़ती जो आरोप वो लगा रहे है वो गलत है।
विज्ञापन